सेंटर फॉर ह्यूमन राइट एंड सोशल वेलफेयर संस्थान की ओर से औलिया मस्जिद परिसर में कार्यक्रम हुआ। सचिव सरोज खान ने बताया कि युवाओं ने गांधी व शास्त्री के रचनात्मक कार्यों, प्रमुख घटनाओं व आजादी के आंदोलन पर प्रकाश डाला। छात्रों को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।